24000 रुपये से शुरू किया था बिजनेस, आज बना दिया 20 करोड़ का कारोबार

हमें इस एक छोटे से कहानी से बहुत कुछ सिखाने के लिए मिलता हैं, जैसा की कुछ कर गुजरने की चाहत हो तो जीवन मे लाख कठिनाई भी आये तो हम कर सकते हैं राजू धनोटिया ने कर दिखाया, जिसने अपनी जिंदगी में काफी संघर्ष किये और यहां तक उसे चाय बेचनी पड़ी थी. लेकिन उसे कुछ बड़ा करने का जज्बा था, जो आज सफल हो गया है. संघर्ष के बाद भी बिजनेस किया और आज करोड़ों का मालिक बन गया है और ये कहना भी सही हैं -“24000 रुपये से शुरू किया था बिजनेस, आज बना दिया 20 करोड़ का कारोबार. “

24000 रुपये से शुरू किया था बिजनेस

मध्य प्रदेश के इंदौर के रहने वाले राजू धनोटिया ने अपनी जिंदगी में काफी संघर्ष किया है. उन्होंने सिर्फ 12वीं तक ही पढ़ाई की है. आगे की पढ़ाई पैसों की वजह से नहीं कर सके. हालांकि शुरुआत में वो चाय बेचते थे. फिर उन्होंने 24000 रुपये में अपना बिजनेस शुरू किया और आज करोड़ों का साम्राज्य बना दिया है. ये आप को पढ़ने मे बहुत आसान लगा होगा लेकिन ये जीतना आसान है उतना ही मुश्किल क्योंकि संघर्ष के दिनों मे जज्बा दिखाना ही बड़ी बात होती हैं लेकिन राजू धनोटिया ने हिम्मत दिखाया और अपने सपनो को साकार बना दिया.

कभी किया है झाड़ू-पोछा

पैसे न होने के कारण राजू 12वीं तक ही पढ़ाई कर सके. हालांकि उन्होंने चाय की दुकान में झाड़ू-पोछा भी लगाया है. हालांकि उनमें जज्बा और ललक थी कि वो कुछ बड़ा करें, चुकी काम पढ़े लिखें होने पर जब पैसे की तंगी आती हैं तो इंसान छोटे मोटे कामों को भी मज़बूरी मे कर लेता हैं ठीक उनके साथ भी ऐसा ही हुआ लेकिन इस छोटे काम को करते हुये भी वह सपने बड़ा ही देखते थे.
इसी लिए बड़े बुजुर्ग कहते हैं हमेशा सपने बड़े और सकारात्मक होने चाहिए और उनको साकार करने के लिए उतनी मेहनत भी करना चाहिए क्यों कि अंततः सपने आप के ही हैं और पुरे भी आप कोही करना है.

फिर शुरू किया ये बिजनेस

राजू ने 24000 रुपये में एक दुकान किराए पर ली, जहां वो चाय, नमकीन और बिस्कुट बेचते थे. उनकी दुकान रेलवे स्टेशन के पास थी, जिसकी वजह से वो सुबह 4 बजे दुकान खोल देते थे. चाय के बाद उन्होंने पोहा बेचना शुरू किया. फिर 2018 में वो 3 क्विंटल दूध की चाय बेच दिया करते थे. हालांकि कमाई को देखते हुए उन्होंने लोन लिया और फिर उत्साह रेस्टोरेंट की शुरुआत की.

रेस्टोरेंट में काम करते हैं 150 से अधिक कर्मचारी

राजू के उत्साह रेस्टोरेंट में 168 कर्मचारी काम करते हैं. उनका कहना है कि वो भी कर्मचारियों का तरह ही कपड़े पहनते हैं और यहां तक उन्होंने बताया कि अक्सर लोग उन्हें 10-20 रुपये टिप भी दे दिया करते हैं.
इस प्रकार वह अपने अतीत को कभी भूलते नहीं हैं और अपने सह कर्मियों के साथ उनकी हार परेशानी को समझते हुये और उनके परेशानी को दूर करते हुये रेस्टोरेंट को चलाते हैं.

आज बना दिया करोड़ों का साम्राज्य

राजू धनोटिया का नाम आज सफल बिजनेसमैन की गिनतियों में आते हैं. आज उनका रेस्टोरेंट करोड़ों की कमाई कर रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, आज वो सालाना 20 करोड़ से भी ज्यादा कमा रहे हैं और अपने सपनो को पूरा करने के साथ साथ कई सारे बेरोजगार युवाओं को नौकरी भी दिए हुये हैं.

Leave a Comment