Ballia News: पैसे की तंगी से शुरुवात हुआ एक सफर जो एक परिवार को समृद्ध बना दिया और साथ ही साथ इतना मशहूर की आज मैं उनकी कहानी की एक झलक इस पोस्ट के माध्यम से आप को बताने जा रहा हूँ और आप इस ब्लॉग पोस्ट को एक पोस्ट की तरह ना समझ कर इसे एक आइडिया या एक आसान सा सरल रास्ता समझिये जिसके जरिये आप भी जीवन के मजधार में अपनी जिंदगी पैसे के बगैर डुबोने के बजाय आसानी से जीवन पार लगा सके। जैसा कि -“बलिया की इस दुकान पर 2 घंटे में बिक जाती है 10 हजार रुपए की बिरयानी, दूर-दूर तक हैं स्वाद के दीवाने”

बलिया की इस दुकान पर 2 घंटे में बिक जाती है 10 हजार रुपए की बिरयानी, दूर-दूर तक हैं स्वाद के दीवाने चित्र :unsplash
जैसा कि बलिया के एक बिरयानी शॉप ने लोगों का दिल जीत लिया है और दूर-दूर से यहां खाने के लिए लोग आते हैं. चुकंदर, शिमला मिर्च से लेकर घर पर तैयार पनीर इसके स्वाद को दोगुना कर देते हैं. सबसे बड़ी बात यह है कि हाफ प्लेट बिरयानी में लोगों का भरपूर नाश्ता हो जाता है. आइए बलिया के इस दुकान और यहां के बिरयानी की खासियत के बारे में बताते हैं.
यहाँ पर खाने-पीने की बात करें, तो तमाम ऐसे व्यंजन हैं, जो बेहद लाजवाब हैं. लेकिन आज हम आपको वेज बिरयानी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बेहद खास और सबसे अलग है. इन दिनों इस बिरयानी के स्वाद के लोग दीवाने हुए हैं. इसके स्वाद का आनंद लेने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं.
चुकंदर, शिमला मिर्च से लेकर घर पर तैयार पनीर इसके स्वाद को दोगुना कर देते हैं. सबसे बड़ी बात यह है कि हाफ प्लेट बिरयानी में लोगों का भरपूर नाश्ता हो जाता है. शाम को लगने वाली इस दुकान पर लगभग दो घंटे में सारा बिरयानी बिक जाता है. आइए जानते हैं इसकी खासियत और रेसिपी.
अगर आप ऐसे ही और मोटिवेशनल स्टोरी पढ़ना चाहते हैं जो आप को पूरा एनर्जी से भर दे और जीवन में कुछ करने के लिए एक दिशा निर्देश तय करें तो यहाँ क्लिक कर के पढ़े।
30 सालों से लगा रहे ठेला
दुकानदार विजय शंकर ने कहा कि वह बलिया जनपद के भृगु आश्रम राजपूत नेवरी के रहने वाले हैं. वह वेज बिरयानी का ठेला लगभग 30 वर्ष से लगाते आ रहे हैं. आज इसी के सहारे उनका पूरा परिवार चलता है. यह ठेला ही इनके लिए रोजगार का बड़ा जरिया है. वेज बिरियानी बनाने की रेसिपी कि बात करें, तो सबसे पहले चावल उबालकर रख लेते हैं और पनीर अलग से काटकर रखते हैं.
उन्होंने बताया कि यह बिरयानी का गोपनीय मसाला खुद से घर तैयार करते हैं. इसके बाद इनके ठेले पर बड़ा-सा तवा रखा रहता है. इसी गर्म तवे पर चावल, चुकंदर, शिमला मिर्च और गोपनीय मसालों के साथ-साथ अच्छे से फ्राई किया जाता है. लोगों को परोसने से पहले सादा पनीर का टुकड़ा प्लेट में डालकर उन्हें परोसा जाता है. यह खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है.
बिरयानी खाने के लिए लोगों की लगती है भीड़
उन्होंने कहा कि इसको खाने के लिए इलाहाबाद, लखनऊ और अन्य जगहों के भी लोग आते हैं. यहां बिरयानी खाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ती है, क्योंकि यह ठेला लगभग दो घंटे तक ही लगता है और इतने समय में ही सारा बिरयानी बिक जाता है. यह ठेला प्रतिदिन शाम को लगता है. यह स्पेशल बिरयानी हाफ प्लेट की कीमत 50 रुपए और फुल प्लेट की कीमत 100 रुपए तक होता है.
सीमित समय में ही दुकानदार लगभग 100 प्लेट बिरयानी बेच लेते हैं, यानी एक दिन में उक्त बिरयानी 100 प्लेट बिक जाती है, जिससे टर्नओवर 10000 रुपए का हो जाता है. महीने का टर्नओवर 3 लाख रुपए का होता है. निश्चित रूप से उक्त बिरयानी वाला खुद से मेहनत कर लोगों को अच्छी बिरयानी खिलाकर कम से कम एक लाख तक का मुनाफा तो कमा ही लेता है जो एक अच्छा खासा अमाउंट होता हैं जिसे कमाने के लिए अच्छे अच्छे लोगो को भी अच्छी पढ़ाई के साथ कड़ा मेहनत भी करना पडता है।
लेकिन अगर आप पैसे की तंगी से गुजर रहे हैं तो आप भी इस तरह का कुछ सेटअप लगा कर अपनी जीविका चला सकते हैं और जीवन में आगे बढ़ सकते हैं।