Success Story: बेंगलुरु की दो बहनों के काम पर हंसते थे दुकानदार, कर दिखाया कमाल! आज चला रही हैं 100 करोड़ रुपये का बिजनेस

Success Story: बेंगलुरु की दो बहनों ने ऐसा कमाल कर दिखाया जिससे आज लाखों लोगों की जिंदगी स्वस्थ बन गई है। सुहासिनी और अनिंदिता संपत ये दोनों बहनें बचपन से ही हेल्दी खाने की दीवानी रहीं और वह इसी सोच की बदौलत इसी हेल्दी खाने को अपना बिज़नेस बना लिया। बस यूँ कहे तो सफलता रातोंरात नहीं मिलती है बल्कि उसके लिए मेहनत करनी पड़ती है। सोचिए दो छोटी लड़किया जो अपना खुद का बिजनेस करना चाहती थी उनपर दुकानदार हंसते थे और धीरे-धीरे उन्होंने ऐसा कमाल कर दिया जिससे सबकी बोलती ही बंद हो गई।

उम्र के साथ बड़ा होने के दौरान घर में पढ़ाई के साथ-साथ खेल-कूद भी उतना ही जरूरी था। फैमिली ने उन्हें मजबूत मूल्य और काम की लगन सिखाई, और करियर चुनने की आजादी दी, दोनों ने पूरी मेहनत भी किया। फिर वे बहने देश-विदेश के टॉप स्कूलों-कॉलेजों की स्टूडेंट भी रहीं।

उनको घर में रेस्टोरेंट फूड से ज्यादा; घर का खाना पसंद था,ये सभी लोग सब्जियां, होल ग्रेन और फल खूब खाते थे। तली-भुनी चीजें खाने से सख्त मना करती,लेकिन क्रेविंग्स को संभालने के लिए मां घर पर ही हेल्दी ब्यंजन बनातीं। सुहासिनी और अनिंदिता को यहीं से योगा बार शुरू करने का आईडिया मिला।

कहानी शुरू हुई अमेरिका में, जहां ये बहनें पढ़ाई और जॉब कर रही थीं। न्यूयॉर्क में योगा क्लासेस जातीं, वर्कआउट के बाद भूख लगती, लेकिन वेजिटेरियन और ग्लूटेन इनटॉलरेंट होने से हेल्दी स्नैक्स मिलना मुश्किल था। एनर्जी बार खरीदतीं, जो कन्वीनियंट और न्यूट्रिशियस लगते। एक बार स्नैकिंग करते हुए अनिंदिता ने कहा, अगर बिजनेस किया तो एनर्जी बार बनाऊंगी और नाम रखूंगी योगा बार।

सुहासिनी को नाम इतना पसंद आया कि उन्होंने तुरंत ट्रेडमार्क रजिस्टर करा लिया, वो भी बिजनेस शुरू करने से चार साल पहले। 2012 में भारत लौटकर तीन साल रिसर्च की और 2015 में पहला प्रोडक्ट मल्टीग्रेन एनर्जी बार लॉन्च किया, फिर 2018 में प्रोटीन बार बनाया।

शुरुआत में मां के किचन से बनवाकर दीवाली गिफ्ट्स में दोस्तों-फैमिली को भेजा, फिर बेंगलुरु के योगा सेंटर्स पर पॉप-अप्स से बेचना शुरू किया। प्रोडक्ट-मार्केट फिट कन्फर्म होने पर कलरफुल डिजाइन बनाया, जो शेल्फ पर चमकता रहता है। जब इस बारे में उनके आसपास के दुकानदारों को पता चला तो वह इन दोनों बहनों का मजाक बनाते थे,लेकिन धीरे-धीरे योगा बार की सेल काफी बढ़ गई।

आज प्रोडक्ट्स इंडियन स्टैंडर्ड्स के साथ अमेरिकी एफडीए अप्रूव्ड हैं। भारत में एनर्जी बार नया कॉन्सेप्ट था, लोग हेल्थ को बेचने लायक नहीं मानते थे। कस्टमर्स को टेस्ट और टेक्स्चर के नाम पर कन्विंस करना पड़ा और 2021-22 में 68 करोड़ टर्नओवर पहुँच गया।
2023 में आईटीसी ने 40% स्टेक 175 करोड़ में खरीदा और पहले सीरीज ए में 11.6 मिलियन डॉलर एलिवेशन कैपिटल और फायर्साइड वेंचर्स से मिले। अभी योगा बार का सालाना रेवेन्यू रन रेट 100 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चूका है।

इससे ये बात तो सच साबित होती है कि सक्सेस पैसे से नहीं, लोगों की जिंदगी बदलने से आती है।आज योगा बार हेल्थ रेवोल्यूशन का चेहरा है और ये बेहनें भारत को हेल्दी बनाने में ये अपना बहुमूल्य योगदान दे रही हैं और साथ ही साथ समाज को स्वस्थ बनाये रखते हुये अपने परिवार को भी आर्थिक रूप से मजबूत बनाये हुये हैं। हर किसी को ऐसी लड़कियों पर गर्व है।

वहीं जो लोग शुरुवाती समय मे आलोचना करते थे, अब वे तारीफ़ करते नहीं थकते हैं।

1 thought on “Success Story: बेंगलुरु की दो बहनों के काम पर हंसते थे दुकानदार, कर दिखाया कमाल! आज चला रही हैं 100 करोड़ रुपये का बिजनेस”

Leave a Comment