सेक्शुअल पावर बढ़ाने के घरेलू उपाय, सेवन से बढ़ सकती है सेक्स टाइमिंग और वीर्य

जीवन में मूल भूत जरूरतों के होने के साथ -साथ  पौरुष शक्ति का होना बहुत ही जरूरी है,क्यों की अगर हम सामाजिक जीवन गुजारने की इच्छा रखते हैं तो पौरुष शक्ति का होना अहम माना जाता है, नही तो हमे समाज में तिरस्कृत किया जायेगा और हम आत्मग्लानि महसूस करेंगे, जिसकी वजह से हमारा संपूर्ण विकास नहीं हो पाएगा और हमे अंदर ही अंदर घुटन महसूस होगा।लेकिन यह कोई लाईलाज समस्या नहीं है, इसे हम अपने जीवन में थोड़ा सा खानपान और दिनचर्या में बदलाव कर के आसानी से ठीक कर सकते हैं। अतः सेक्स पावर बढ़ाने के लिए घरेलू उपायों को अधिक कारगर माना जाता है। ये नेचुरल चीजें आसानी से मिल जाती हैं। इसलिए इनका सेवन करना सही होता है। मगर किसी को पौरुष शक्ति (सेक्शुअल पॉवर) बढ़ाने के घरेलू उपायों की सही जानकारी नहीं होने पर वे अंग्रेजी दवाओं या नीम-हकीम के चक्कर में पड़ जाते हैं और अपना पैसा,समय दोनो को खराब करते हैं।

जिस से उनके पैसे के साथ-साथ  सेहत को भी नुकसान पहुंचता है। जीवन या पैसे दोनों को दाव पर लगाने से बचाने से पहले एक बार इन घरेलू चीजों के बारे में जान लें ताकि आपकी सेक्स टाइमिंग या सेक्स पावर बढ़ जाए। आप अपनी सेक्स लाइफ का आनंद भरपूर तरीके से ले सकें। इन चीजों को खाने से यदि फायदा न हुआ तो यकीनन नुकसान भी नहीं पहुंचने वाला है। तो चलिए हम इस तरह की कुछ चीजों के बारे में जानते हैं और अपने जीवन को एक नई दिशा देते हैं।

कमजोर पौरुष शक्ति के कारण सेक्स लाइफ बोरिंग हो जाती है। इस से न आप खुश रह सकेंगे और न ही आपकी पार्टनर। यदि आपको मानसिक शांति चाहिए तो सेक्स पावर बढ़ानी चाहिए। इसको प्राकृतिक तरीके से बढ़ाएं ताकि आगे चलकर आपके शरीर पर किसी प्रकार का दुष्प्रभाव न हो। अक्सर लोग इस खुशी के लिए खतरनाक दवाइयों का सेवन करना शुरू कर देते हैं। जिस वजह से बाद में वे कई प्रकार की बीमारियों का शिकार हो जाते हैं और अनजाने में अपने ही जीवन को खराब कर लेते हैं।

सेक्स पावर कम होने के निम्नवत कारण हैं –

सामान्यत: सेक्स पावर की कमी के पीछे दो कारण मुख्य रूप से प्रभावी माने जाते हैं,जिसमे शारीरिक कमजोरी और मानसिक कमजोरी है।इस के अलावा यौन शक्ति कम होने के और भी कई कारण हो सकते हैं। अब आपको अपने कारण को समझना होगा और उसके अनुरूप ही आप को इसका  उपचार करना चाहिए। ये घरेलू उपाय उन पुरुषों के लिए अधिक कारगर हैं जो शारीरिक रूप से दुर्बल होते हैं। वैसे अधिकतर पुरुष शारीरिक कमजोरी के कारण सेक्स लाइफ का आनंद नहीं ले पाते हैं और उनके जीवन में एक मायूसी सी छा जाती है।वैसे सेक्स पावर में कमी आने के पीछे इनका बहुत ही हाथ है जैसे –

1- अनहेल्दी फूड (Junk Foods)

2- प्रोटीन की कमी (Less Protein)

3- स्ट्रेस भरी लाइफ (Stressful Life)

4- नशीले पदार्थों का अत्याधिक सेवन (Drug Addiction)

अगर आपको उपरोक्त में से किसी भी चीज की आदत है तो उसको फौरन छोड़ें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो शायद ये घरेलू उपचार भी कुछ काम न करें। इसलिए इस तरह की अनहेल्दी आदतों को छोड़ दें।

कभी – कभी लोग गलत संगति और अपने मन में एक गलत धारणा बना लेते है जिसके वजह से भी उन्हें पौरुष शक्ति की कमी का एहसास होता है और वे बेवजह ही तनाव में रहने लगाते हैं और जानें – अनजाने में इस समस्या के शिकार हो जाते हैं। जैसे –

1-लिंग साइज के बारे में सोचना

2- पोर्न साइट देखकर क्रेजी होना

3- घंटों सेक्स करने के बारे में सोचना 

जब कि उनका सब कुछ ठीक होता है। इसलिए अपनी सेक्स परफॉर्मेंस का सही – सही आकलन करें।

पौरुष शक्ति को बढ़ाने के लिए हमे कुछ चीजों का नियमित रूप से सेवन करना चाहिए जैसे –

1- छुहारा (Chhuhare / Dry Dates)

2- अश्वगंधा (Ashwagandha)

3- लहसुन और प्याज

4- शिलाजीत

5- आंवला (Amla)

6- उड़द की दाल

7 – गाय का घी

8 – एक्सरसाइज

1- छुहारा (Chhuhare / Dry Dates)

छुहारे में कैल्शियम की मात्रा भरपूर मिलती है। साथ ही डॉ. अर्जुन बताते हैं- सेक्स पावर बढ़ाने के लिए इसका नियमित रूप से सेवन करना लाभकारी होता है। छुहारे को दूध में उबालकर रात में खाने से यौन इच्छा और यौन शक्ति बढ़ सकती है। सेक्स पावर बढ़ाने के लिए रोजाना 100 ग्राम छुहारे खाएं। छुहारा आसानी से किसी भी किराने की दुकान या ऑनलाइन साइट पर मिल सकता है। इसकी कीमत भी कम ही होती है। इसके अलावा आप खजूर का सेवन भी कर सकते हैं लेकिन ज्यादा लाभ पाने के लिए छुहारा और खजूर दोनो का साथ – साथ सेवन उत्तम होगा।

2. अश्वगंधा (Ashwagandha)

यह एक सदियों से चली आ रही पुरानी रसायन औषधि है। इसके सेवन से खासतौर पर शुक्र धातु की मात्रा काफी बढ़ जाती है। अश्वगंधा टेस्टोस्टेरॉन (Testosterone) को बूस्ट करने का काम करती है अतः अश्वगंधा का इस्तेमाल अधिकतर पुरुष सेक्स पावर बढ़ाने के लिए करते हैं। इससे वाकई फायदा भी मिलता है। डॉ. अर्जुन बताते हैं कि इसके बेहतर परिणाम के लिए आधा चम्मच अश्वगंधा के चूर्ण को दूध के साथ सुबह-शाम लें आप को काफी लाभ मिलेगा और आप धीरे – धीरे इस बीमारी से निजात पाने लगेंगे।

3.  लहसुन और प्याज का सेवन

हम हर दिन सब्जी के साथ लहसुन और प्याज का सेवन करते हैं। लेकिन इसका इस्तेमाल अलग तरीके से करना बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। लहसुन को सेक्स शक्ति बढ़ाने में कारगर माना जाता है। हर दिन लहसुन की दो-तीन कलियां खाने से फायदा मिल सकता है। इसके अलावा प्याज भी सेक्स शक्ति बढ़ा सकती है। खासतौर पर सफेद प्याज का सेवन करना सही माना जाता है। सलाद में भी इसका उपयोग कर सकते हैं।

4. शिलाजीत

आयुर्वेद में शिलाजीत को सेक्सवर्धक और वीर्यवर्धक औषधि माना गया है। आयुर्वेदिक विशेषज्ञ की सलाह के अनुसार शिलाजीत का सेवन दूध के साथ शुरू कर सकते हैं। शिलाजीत खरीदते वक्त नकली-असली का पहचान कर लें तब जाकर आप को फायदा मिल सकता है अन्यथा मार्केट में शिलाजीत के नाम पर बहुत ही धोखा  – धड़ी चल रही है, इसी लिए आप इसकी शुद्धता को सुनिश्चित करे या एक नाम – चिन्ह कम्पनी का शिलाजीत खरीदे।

5. आंवला (Amla)

हमारे पुरखों के जमाने से चली आ रही एक अचूक औषधि जैसे आंवले को सदियों से सेहतमंद बताया गया है। आंवला के सेवन से आंख, बाल को फायदा तो मिलता ही है। इसके अलावा आंवले का सेवन सेक्स पावर बढ़ाने के लिए भी किया जाता है। अगर सेक्स लाइफ बेहतर करने के लिए इसका सेवन करना चाहते हैं तो आंवले के चूर्ण में एक चम्मच शहद मिलाकर दिन में दो बार खाएं। लेकिन आप को ध्यान देनेवाली जो चीज है वह है शहद यानी आप जिस शहद का प्रयोग कर रहे हो, आप उसकी गुड़वत पे ध्यान दे और एक नाम -चिन्ह कम्पनी की ही शहद ले।

6. उड़द की दाल

आज कल हम खाने पीने में भी बड़े ही फैसनेबल हो गए है,हर दिन एक ही तरह का खाना, खाना पसंद करते है लेकिन ये लाइफ स्टाइल हमारे पूरे जीवन को खराब करने के लिए काफी है ऐसे में चना, मूंग, मसूर, अरहर दाल की तरह उड़द की दाल को बहुत कम लोग खाना पसंद करते हैं। मगर अब आप इसका सेवन करने से खुद को रोक नहीं सकते हैं। उड़द की दाल का इस्तेमाल यौन शक्ति बढ़ाने में मदद करता है। आधा चम्मच उड़द की दाल को कौंच (Kaunch) के साथ पीसकर खाएं। इसके अलावा आप खाने में भी इस दाल का सेवन करें आप को काफी लाभ मिलेगा।

7- गाय का घी

आज कल सेक्स टाइमिंग को ले कर लोगो के मन में बहुत ही उलझन बनी रहती है।सेक्स पावर बढ़ाने के साथ – साथ टाइमिंग का भी ख़ास खयाल रखना पड़ता है। ये अहम घरेलू नुखसा आप को बताने जा रहा हूं जिस से आप का सेक्स पावर तो बढ़ेगा ही साथ ही साथ आप की टाइमिंग भी बहुत अच्छी हो जायेगी।आप रोजाना एक गिलास दूध में एक चम्मच गाय का घी और स्वाद के अनुसार मिश्री डालकर पिएं। आयुर्वेद के मुताबिक, यह एक बेहतरीन सेक्स टॉनिक है। महर्षि चरक का कहना है कि घी गाय का ही होना चाहिए, भैंस का नहीं क्योंकि जो ताकत सांड में होती है, वह भैंसे में नहीं होती। गाय का घी वैसे भी फायदेमंद है क्योंकि इससे मानसिक शांति बढ़ती है। याददाश्त बेहतर होती है और एसिडिटी व कब्ज की शिकायत भी कम हो जाती है। इसके अलावा इससे गुड कॉलेस्ट्रॉल बढ़ता है और बैड कॉलेस्ट्रॉल कम होता है।

8- एक्सरसाइजः

A – रोजाना बिना रुके चलें

रोजाना बिना रुके 45 मिनट चलें। इससे ब्लड वेसल्स खुली हुई रहती हैं और शरीर के हर हिस्से को बेहतर ऑक्सीजन मिलती है। हो सके तो सर्कल में चलें। इस से मानसिक शांति मिलती है।सर्कल में चलना सीधे चलने से बेहतर होता है। ऐसा करने से मानसिक शांति मिलती है और डायबिटीज के मरीजों को खास लाभ होता है।

B – योगः अनुलोग-विलोम

योगासन बहुत हैं, लेकिन सेक्स के नजरिए से सही तरीके से अनुलोग-विलोम प्राणायाम करना बहुत फायदेमंद है।
दरअसल, इंसान के शरीर में ज्यादातर बीमारियां वात की वजह से होती हैं। प्राणायाम करने से आप वात की वजह से होने वाली बीमारियों को नियंत्रित कर सकते हैं। इसके अलावा मानसिक शांति के लिए श्वासन और भ्रामरी प्राणायाम भी रोजाना करें।

विशेष ध्यान देनेवाली बात –

ये चार ‘S’ हैं हानिकारक –

1- शुगर (डायबिटीज)

2- सिगरेट (तंबाकू)

3- शराब (अल्कोहल)

4- स्ट्रेस (तनाव)

ये चार ‘s’ बड़े ही नुकसानदायक हैं पौरुष शक्ति के लिए, इसी लिए आप को इन चार तरीके के ‘s’ से बचाना चाहिए।

चेतावनी :

यदि आप दिल की बीमारी या मधुमेह रोग से परेशान  हैं तो किसी भी तरह की चीजों के सेवन से पहले एक बार आप आपने डॉक्टर की सलाह अवश्य ले लें,क्यों की कभी कभी सेहत मंद चीज भी किसी ख़ास बीमारी के लिए जहर का काम कर सकती करती है और आप को इसका बुरा प्रभाव पड़ सकता है लेकिन आगर आप आपने आप को स्वस्थ मानते हैं तो इन चीजों का सेवन आप के पौरुष शक्ति को बढ़ाने में लाभ करी होगा।आप इसका सेवन बिना बीमार होते हुए भी  कर सकते हैं जिससे आप को भविष्य में पौरुष शक्ति के काम होने का सामना ना करना पड़े।

Leave a Comment